1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 18,200 से नीचे

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 18,200 से नीचे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 14, 2022 01:10 pm IST,  Updated : Jan 14, 2022 01:10 pm IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.49 प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो, एचयूएल और टेक महिंद्रा भी घाटे में थे।

हफ्ते के आखिरी दिन...- India TV Hindi
हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 18,200 से नीचे Image Source : AP

Highlights

  • शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की गिरावट आयी
  • निफ्टी 111.10 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,146.70 पर
  • सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.49 प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हुई

मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और सभी ओर से बिकवाली के भारी दबाव के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 434.59 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,800.71 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.10 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,146.70 पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.49 प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो, एचयूएल और टेक महिंद्रा भी घाटे में थे। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। 

पिछले सत्र में सेंसेक्स 85.26 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 61,235.30 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,257.80 अंक पर बंद हुआ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,390.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत गिरकर 84.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा