1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने तेजी के साथ किया नए साल का स्वागत, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

शेयर बाजार ने तेजी के साथ किया नए साल का स्वागत, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 03, 2022 11:39 am IST,  Updated : Jan 03, 2022 11:39 am IST

बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 459 अंक उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार ने तेजी के...- India TV Hindi
शेयर बाजार ने तेजी के साथ किया नए साल का स्वागत, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल Image Source : AP

Highlights

  • सेंसेक्स शुरूआती कारोबार के दौरान 58,593.26 पर कारोबार कर रहा था
  • निफ़्टी में भी शुरुआती कारोबार में 108.90 अंक या 0.63 प्रतिशत की तेजी
  • बीएसई के ऑटो, आईटी और फार्मा क्षेत्र की कुछ कंपनियां अच्छी बढ़त

मुंबई। आईटी और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स नए साल के पहले कारोबारी दिन पर शुरुआती कारोबार में 340 अंक चढ़ गया। सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ करते हुए तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरूआती कारोबार के दौरान 339.44 अंक या 0.58 प्रतिशत उछलकर 58,593.26 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ़्टी भी शुरुआती कारोबार में 108.90 अंक या 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,462.95 पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स में टीसीएस, मारुति, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर वृद्धि में रहे। बीएसई के ऑटो, आईटी और फार्मा क्षेत्र की कुछ कंपनियां अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं। वही दूसरी तरफ शुरूआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, डॉ रेड्डीज और एचयूएल के शेयर नुकसान में चल रहे थे। 

बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 459 अंक उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,354.05 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीददार रहे। उन्होंने शुक्रवार को 575.39 करोड़ रुपये के शेयर ख़रीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत बढ़कर 78.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा