1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market का शानदार बाउंसबैक, तीन दिन की गिरावट के बाद Sensex Nifty में जोरदार तेजी, इन शेयरों में हो रही कमाई

Stock Market का शानदार बाउंसबैक, तीन दिन की गिरावट के बाद Sensex Nifty में जोरदार तेजी, इन शेयरों में हो रही कमाई

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 04, 2023 09:31 am IST,  Updated : Aug 04, 2023 09:34 am IST

आज सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड लाल निशान पर है।

Sensex- India TV Hindi
Sensex Image Source : PTI

शेयर बाजार में छाई तीन दिनों की मायूसी अब छटती दिख रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज दिन की शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक उछल गया। वहीं निफ्टी में भी 100 से ज्यादा अंकों की तेजी थी। ताजा स्थिति के अनुसार सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 308 अंकों की तेजी के साथ 65,549.02 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं NSE निफ्टी भी 102.55 अंकों की तेजी के साथ  19,484.20 पर ट्रेड कर रहा है। 

आज सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड लाल निशान पर है। वहीं इंडसइंड बैंक का शेयर जोरदार तेजी के साथ टॉप गेनर है और करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा विप्रो, एचसीएल, टेक महिंद्रा, आईटीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी तेजी में हैं।  

Sensex
Image Source : FILESensex

गुरुवार को सेंसेक्स 542 अंक टूटा

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और गुरुवार बीएसई सेंसेक्स 542 अंक टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19,400 अंक के नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट बनी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 542.10 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ चार सप्ताह के निचले स्तर 65,240.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 819.7 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,381.65 अंक पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा