1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों ने बैठाया भट्ठा, सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नुकसान के साथ खुले

Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों ने बैठाया भट्ठा, सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नुकसान के साथ खुले

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 08, 2022 11:26 am IST,  Updated : Mar 08, 2022 11:26 am IST

एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 115.75 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,747.40 पर था।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market  Image Source : AP

Highlights

  • सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट
  • निफ्टी में शुरुआती कारोबार में 115.75 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट
  • अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.50% उछलकर 126.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर

मुंबई। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट हुई। तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक 432.36 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,410.39 पर आ गया।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 115.75 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,747.40 पर था। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,491.06 अंक या 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,842.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 382.20 अंक या 2.35 प्रतिशत टूटकर 15,863.15 पर आ गया। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, टीसीएस और टेक महिंद्रा में बढ़त देखने को मिली। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.50 फीसदी उछलकर 126.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,482.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा