1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: रिलायंस और HDFC की गिरावट से हिला बाजार, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 17,690 से नीचे पहुंचा

Stock Market: रिलायंस और HDFC की गिरावट से हिला बाजार, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 17,690 से नीचे पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 11, 2022 10:54 am IST,  Updated : Apr 11, 2022 10:54 am IST

सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नालॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में थे।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Highlights

  • सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंक टूट गया
  • इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में कमजोरी
  • FPI ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 575.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंक टूट गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 398.98 अंक टूटकर 59,048.20 पर था, जबकि निफ्टी 94.6 अंक गिरकर 17,689.75 पर आ गया।

सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नालॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक में बढ़त हुई।

एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल, शंघाई और तोक्यो के बाजार मध्य सत्र के सौदों में हरे निशान में थे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 100.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 575.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा