1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार का जोश ठंडा, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24200 से नीचे, इन स्टॉक्स में बदलाव

शेयर बाजार का जोश ठंडा, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24200 से नीचे, इन स्टॉक्स में बदलाव

 Published : Jul 05, 2024 10:03 am IST,  Updated : Jul 05, 2024 10:18 am IST

कारोबार की शुरुआत में विभिन्न सेक्टरों में ऑटो, बैंक, रियल्टी में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि पूंजीगत सामान, स्वास्थ्य सेवा और तेल एवं गैस में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

 बैंक निफ्टी इंडेक्स 543.60 अंक की गिरावट के साथ 52,560.10 पर खुला। - India TV Hindi
बैंक निफ्टी इंडेक्स 543.60 अंक की गिरावट के साथ 52,560.10 पर खुला। Image Source : FILE

घरेलू शेयर बाजार में कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने नकारात्मक नोट पर शुरुआत की। एनएसई निफ्टी 50 88.80 अंक की गिरावट के साथ 24,213.35 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 270.69 अंक की गिरावट के साथ 79,778.98 पर खुला। व्यापक सूचकांक हरे निशान में खुले। बैंक निफ्टी इंडेक्स 543.60 अंक की गिरावट के साथ 52,560.10 पर खुला। सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर सेंसेक्स 514.5 अंक टूटकर 79535.17 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी भी 123.6 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 24178.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

टॉप गेनर और टॉप लूजर

कारोबार के शुरुआती दौर में आज निफ्टी 50 में सिप्ला, डिवीज लैबोरेटरीज, बजाज ऑटो, हिंडाल्को और विप्रो सबसे ज्यादा लाभ में रहे। जबकि एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, एमएंडएम और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 05 जुलाई को निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। बैंकिंग शेयरों में भी आज गिरावट देखने को मिला। शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत शुक्रवार को 3% से अधिक गिर गई, जब उसने अपनी पहली तिमाही का कारोबारी अपडेट जारी किया। इसमें एडवांस और डिपोजिट दोनों में गिरावट दर्ज किया गया।

एफआईआई का रुझान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध अनंतिम डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,575.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4 जुलाई, 2024 को 2,375.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजार में कैसा रहा कारोबार

एशियाई बाज़ारों में शुक्रवार की सुबह ज़्यादातर तेज़ी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 0.03% बढ़कर 40,902 पर कारोबार कर रहा था। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.85% बढ़कर 2,848.85 पर था। एशिया डॉव 1.56% बढ़कर 3,652.79 पर कारोबार कर रहा था। हैंग सेंग 18,028.28 पर स्थिर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, बेंचमार्क चीनी इंडेक्स शंघाई कंपोजिट 0.04% गिरकर 2,956.34 पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा