1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी स्तरों पर खुले

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी स्तरों पर खुले

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 11, 2023 09:38 am IST,  Updated : Dec 11, 2023 09:46 am IST

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार आज ऊपरी स्तरों पर खुला है। आईटी, सरकारी बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, फिन सर्विस, एफएमसीजी, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

Nifty- India TV Hindi
निफ्टी 21,000 के करीब खुला है। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार के मुख्य सूचकांक बढ़त के साथ ओपन हुए। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 109 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 69,950 अंक और एनएसई निफ्टी 21 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़क के साथ 20,998 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

एनएसई पर सुबह 9:30 बजे तक 1,450 शेयर बढ़त के साथ और 483 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार में आज के सत्र में लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों ही शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। आईटी, सरकारी बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, फिन सर्विस, एफएमसीजी, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। ऑटो, फार्मा, मेटल और हेल्थकेयर शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी, इन्फोसिस, नेस्ले, एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस के शेयर बढ़त के खुले हैं।

वहीं, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, विप्रो, टाइटन, जेएसडब्ल स्टील, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और एशियन पेंट्स लाल निशान में खुले थे।

वैश्विक बाजार में कारोबार 

एशियाई बाजारों का हाल मिला जुला है। टोक्यो और बैंकॉक के बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं, शंघाई, हांगकांग और जाकार्त के बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी बाजार बढ़ी बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.68 अंक पर है। वहीं, कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.29 डॉलर पर बना हुआ है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा