1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Open: सपाट खुले निफ्टी और सेंसेक्स, इस सेक्टर में दिखी बिकवाली

Stock Market Open: सपाट खुले निफ्टी और सेंसेक्स, इस सेक्टर में दिखी बिकवाली

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 05, 2024 09:29 am IST,  Updated : Feb 05, 2024 09:47 am IST

Stock Market Open: शेयर बाजार सोमवार को सपाट खुला। बैंकिंग शेयरों पर शुरुआती कारोबार में दबाव देखा गया।

बीएसई- India TV Hindi
बीएसई Image Source : फाइल

भारतीय शेयर बाजार की शुरुवार सोमवार को करीब सपाट हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 72,045 अंक और निफ्टी 2 अंक की गिरावट के साथ 21,851 अंक पर कारोबार कर रहा था। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली है। निफ्टी बैंक 300 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,670 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

हालांकि, एनएसई पर रुझान सकारात्मक बना हुआ है। सुबह 9:20 बजे 1173 शेयर तेजी के साथ और 758 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक खरीदारी देखी जा रही है। 

गेनर्स और लूजर्स 

टाटा मोटर्स का शेयर सेंसेक्स का टॉप गेनर है। सन फार्मा, एमएंडएम, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, आईटीसी, जेएडब्लू स्टील, एलएंडटी, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व तेजी के साथ खुले हैं।वहीं, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एचयूएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टाइटन, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर लाल निशान में खुले हैं।

वैश्विक बाजारों में कारोबार 

एशिया में टोक्यो के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं, शंघाई, हांगकांग, सियोल और जकार्ता के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के सत्र में तेजी के साथ बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ 0.35 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ था। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.54 डॉलर प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड 72.38 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा