1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की हुई सपाट शुरुआत, IT शेयरों में गिरावट, इन स्टॉक्स में दिखी तेजी

शेयर बाजार की हुई सपाट शुरुआत, IT शेयरों में गिरावट, इन स्टॉक्स में दिखी तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 16, 2024 09:53 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 09:53 am IST

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार सपाट ट्रेड करता दिखा। निफ्टी-50 पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर में देखने को मिली।

शेयर बाजार न्यूज- India TV Hindi
शेयर बाजार न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बेहद मामूली बढ़त के साथ 73,331.95 पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह थोड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक 0.12 फीसदी या 86 अंक की गिरावट के साथ 73,241 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.15 फीसदी या 33 अंक की गिरावट के साथ 22,064 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर, 26 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में दिखी गिरावट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर में देखने को मिली। वहीं, एचसीएल टेक, विप्रो, डिविस लैब, टेक महिंद्रा और एलटीआई माइंडट्री के शेयर में सबसे अधिक गिरावट दिखाई दी। अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी में 0.86 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.73 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.70 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.28 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.13 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.13 फीसदी की गिरावट दिखाई दी। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.05 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.95 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.45 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.37 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा