1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सपाट खुला शेयर बाजार, IT और मेटल स्टॉक्स में दिख रही गिरावट, यहां आई तेजी

सपाट खुला शेयर बाजार, IT और मेटल स्टॉक्स में दिख रही गिरावट, यहां आई तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 30, 2025 09:46 am IST,  Updated : May 30, 2025 10:02 am IST

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अंक की बढ़त के साथ 81640 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 168 अंक की गिरावट के साथ 81,465 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अंक की बढ़त के साथ 81640 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.09 फीसदी या 22 अंक की गिरावट के साथ 24,810 पर फ्लैट ट्रेड करता दिखाई दिया। एनएसई पर ट्रेडेड 2503 शेयरों में से 1220 शेयर हरे निशान पर, 1206 शेयर लाल निशान पर और 77 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखाई दिए।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज जोमैटो, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, नेस्ले इंडिया, अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, अडानी पोर्ट्स, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन में तेजी देखने को मिली। वहीं, आईटीसी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, पावरग्रिड, टीसीएस, सनफार्मा, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, एशियन पेंट, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

आईटी शेयरों में गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 0.92 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.52 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.38 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.82 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.35 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.17 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.13 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.22 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.21 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.15 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.18 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.67 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.05 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.17 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स- बैंक में 0.37 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.72 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा