1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: दिवाली के अगले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 65,000 के नीचे फिसला

Stock Market: दिवाली के अगले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 65,000 के नीचे फिसला

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 13, 2023 09:39 am IST,  Updated : Nov 13, 2023 10:42 am IST

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार वैश्विक कारणों के चलते गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

BSE- India TV Hindi
BSE Image Source : PTI

दिवाली के अलगे दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक करीब आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कामकाज कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 300.43 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,971.13 अंक और निफ्टी 76.80 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,448.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

आज के कारोबारी सत्र में मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप तीनों ही इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है। गिरावट का सबसे अधिक आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स पर देखा जा रहा है। आज सभी निफ्टी इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा और पावर ग्रिड बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा, टीसीएस, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचयूएल, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व , रिलायंस, टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, भारती एयरटेल, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, मारुति सुजुकी,एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक लाल निशान में बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला माहौल देखने को मिल रहा है। टोक्यो, सियोल और जकार्ता के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक के बाजारों ंमें लाल निशान में कारोबार हो रहा है। शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में गिरावट देखी जा रही है। यह 0.95 प्रतिशत या 0.77 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 80.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

मूहुर्त ट्रेडिंग में जबरदस्त तेजी 

दिवाली पर होने वाली मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में काफी बढ़त देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स मूहुर्त कारोबारी सत्र में 354.77 अंक की जोरदार तेजी के साथ 65259.45 के लेवल पर और एनएसई का निफ्टी 100.20 अंकों की तेजी के साथ आखिर में 19525.55 के लेवल पर बंद हुआ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा