1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी, यहां दिखी मंदी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी, यहां दिखी मंदी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 21, 2024 10:40 am IST,  Updated : May 21, 2024 10:42 am IST

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मेटल में 1.80 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.18 फीसदी की तेजी दिखी।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 74,005.94 अंक के पिछले बंद के मुकाबले 73,842.96 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.25 फीसदी या 183 अंक की गिरावट के साथ 73,826 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.14 फीसदी या 32.10 अंक की गिरावट के साथ 22,469.90 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी कोल इंडिया में 3.04 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 2.76 फीसदी, हिंडाल्को में 2.59 फीसदी, बीपीसीएल में 1.86 फीसदी और एसबीआई में 1.68 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट नेस्ले इंडिया में 1.89 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.09 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.98 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.94 फीसदी दर्ज हुई।

पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मेटल में 1.80 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.18 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.67 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.18 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.44 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.46 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.10 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.61 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.58 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.08 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.55 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.68 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.24 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.11 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.27 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा