1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स फिर 71 हजार के पार निकला, LIC के शेयर में बड़ा उछाल

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स फिर 71 हजार के पार निकला, LIC के शेयर में बड़ा उछाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 22, 2023 09:18 am IST,  Updated : Dec 22, 2023 10:42 am IST

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 180.55 अंक चढ़कर 71,045.65 अंक पर खुला है। वहीं, एनएसई निफ्टी 30.70 अंक की मजबूती के साथ 21,285.75अंक पर पहुंच गया है। बाजार में तेजी लौटने से सेंसेक्स एक बार फिर 71 हजार के पार निकल गया है।

Share Market Live - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर ने मजबूत शुरुआत की है। गुरुवार को तेजी को बरकरार रहते हुए आज बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 180.55 अंक चढ़कर 71,045.65 अंक पर खुला है। वहीं, एनएसई निफ्टी 30.70 अंक की मजबूती के साथ 21,285.75अंक पर पहुंच गया है। बाजार में तेजी लौटने से सेंसेक्स एक बार फिर 71 हजार के पार निकल गया है। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की ओर से एलआईसी को 10 साल के भीतर 25 फीसदी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने की छूट देने का असर आज एलआईसी के शेयर पर देखने को मिल रहा है। LIC का शेयर आज 6.74% उछलकर 819.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 

आपको बता दें कि गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 358.79 अंक की बढ़त के साथ 70,865.10 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स नुकसान में खुला और कारोबार के दौरान यह एक समय 585.92 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 104.90 अंक की तेजी के साथ 21,255.05 अंक पर बंद हुआ था। हाल के निवेश के बाद एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) बाजार से कुछ दूर रहे। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। वहीं इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,636.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा