1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में मजबूती बढ़ी, सेंसेक्स 223 अंक चढ़कर 58,600 के पार, बैंकिंग शेयरों में लौटी तेजी

Stock Market में मजबूती बढ़ी, सेंसेक्स 223 अंक चढ़कर 58,600 के पार, बैंकिंग शेयरों में लौटी तेजी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 08, 2022 10:51 am IST,  Updated : Aug 08, 2022 10:51 am IST

Stock Market में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त महिंद्रा एंड महिंद्रा में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति में बढ़त।

Stock market - India TV Hindi
Stock market Image Source : PTI

Highlights

  • सेंसेक्स 223 अंक चढ़कर 58,611.24 अंक पर कारोबार कर रहा
  • निफ्टी भी 54.65 की मजबूती के साथ 17,452.15 अंक पर पहुंच गया
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटकर 79.46 पर आ गया

Stock Market में खुलने के बाद मजबूती बढ़ गई है। सेंसेक्स 10:30 बजे तक 223 अंक चढ़कर 58,611.24 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 54.65 की मजबूती के साथ 17,452.15 अंक पर पहुंच गया है। आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी जैसे शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मजबूत हुआ है। सेंसेक्स हालांकि कमजोर रुख के साथ खुला, लेकिन शुरुआती सौदों में गिरावट की भरपाई करते हुए मजबूत हुआ है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे अधिक बढ़त

 सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त महिंद्रा एंड महिंद्रा में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और शंघाई में तेजी थी, जबकि सियोल और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 95.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। वहीं,  घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे टूटकर 79.46 पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से रुपये की गिरावट को थामने में कुछ मदद मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.50 पर कमजोर रुख के साथ खुला। हालांकि, शुरुआती सौदों में गिरावट में कुछ भरपाई करते हुए 79.46 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद के मुकाबले 22 पैसे टूटकर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 79.24 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 106.57 पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,605.

81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा