1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: सुबह बाजार में मची थी भारी बिकवाली! फिर अचानक सेंसेक्स में 750 अंकों की जोरदार वापसी, जानिए कैसे बदला खेल?

Share Market: सुबह बाजार में मची थी भारी बिकवाली! फिर अचानक सेंसेक्स में 750 अंकों की जोरदार वापसी, जानिए कैसे बदला खेल?

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 20, 2026 04:09 pm IST,  Updated : May 20, 2026 04:09 pm IST

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट दिखी और सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। लेकिन दोपहर बाद अचानक बाजार का मूड बदल गया और सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 750 अंक उछल गया।

शेयर बाजार में जोरदार...- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी Image Source : CANVA

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह कारोबार शुरू होते ही बाजार में भारी बिकवाली हावी रही और सेंसेक्स करीब 750 अंक तक टूट गया। निवेशकों में डर का माहौल बन गया था, लेकिन दोपहर बाद अचानक बाजार का मूड बदल गया और सेंसेक्स ने शानदार रिकवरी करते हुए हरे निशान में कारोबार खत्म किया। इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति एक ही दिन में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई।

कारोबार खत्म होने पर BSE सेंसेक्स 118 अंक की बढ़त के साथ 75,318 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41 अंक चढ़कर 23,659 के स्तर पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।

रिलायंस ने बदला पूरा माहौल

बाजार की रिकवरी में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का रहा। कंपनी का शेयर करीब 3 प्रतिशत उछला, जिससे पूरे बाजार को मजबूती मिली। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंडिगो, एक्सिस बैंक और ट्रेंट जैसे शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

किन सेक्टरों में लौटी तेजी?

ऑटो, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। बैंक निफ्टी और PSU बैंक इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि चौथी तिमाही के बेहतर नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। हालांकि आईटी, FMCG और मीडिया सेक्टर के शेयरों में दबाव बना रहा। टेक महिंद्रा और टाटा स्टील जैसे शेयर नुकसान में बंद हुए।

आगे बाजार में क्या रह सकता है ट्रेंड?

विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल बाजार एक तय दायरे में कारोबार कर रहा है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी बैठक के मिनट्स पर रहेगी। तकनीकी विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी के लिए 23,500 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि 23,800 से 23,850 के बीच मजबूत रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा