Stock Market Today 13 May, 2026: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के तीसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 119.90 (0.16 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 74,439.34 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 17.10 अंक (0.07 प्रतिशत) के घाटे के साथ 23,362.45 अंकों पर खुला। बताते चलें कि घरेलू शेयर बाजार ने लगातार 4 सत्रों में गिरावट के साथ कारोबार बंद किया है। सिर्फ सोमवार और मंगलवार को ही दो सत्रों में सेंसेक्स में 2700 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सेंसेक्स 1312.91 अंक गिरकर 76,015.28 अंकों पर बंद हुआ था और मंगलवार को ये 1456.04 अंक टूटकर 74,559.24 पर बंद हुआ था।
निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 4 अन्य कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 10 कंपनी के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
सेंसेक्स के इन शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत
सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज टाटा स्टील के शेयर 0.38 प्रतिशत, आईटीसी 0.15 प्रतिशत, एसबीआई 0.14 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.12 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।
लाल निशान में खुले पावर ग्रिड, अडाणी पोर्ट्स समेत ये स्टॉक्स
वहीं दूसरी ओर, बुधवार को पावर ग्रिड के शेयर 1.06 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.78 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.69 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.48 प्रतिशत, ट्रेंट 0.48 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.44 प्रतिशत, एलएंडटी 0.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.36 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.32 प्रतिशत, टाइटन 0.25 प्रतिशत, सन फार्मा 0.21 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.15 प्रतिशत, इंडिगो 0.13 प्रतिशत, बीईएल 0.11 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.03 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.02 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।