1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने बड़े नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार

Stock Market Today: आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने बड़े नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 18, 2026 09:22 am IST,  Updated : May 18, 2026 09:28 am IST

सोमवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 161.30 अंक (0.68 प्रतिशत) टूटकर 23,482.20 अंकों पर खुला।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, kotak mahind- India TV Hindi
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज Image Source : PTI

Stock Market Today 18 May, 2026: शेयर बाजार में चल रही गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर, घरेलू शेयर बाजारों ने नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 430.02 अंकों (0.57 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 74,807.97 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 161.30 अंक (0.68 प्रतिशत) टूटकर 23,482.20 अंकों पर खुला। शेयर बाजार में जारी इस गिरावट की मुख्य वजहों में पश्चिम एशिया के ताजा हालात, कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल और रुपये की वैल्यू में तेज गिरावट शामिल हैं। बताते चलें कि पिछले हफ्ते भी बाजार में भयावह गिरावट देखने को मिली थी।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 45 कंपनी के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

शेयरों में भीषण गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में टीसीएस के शेयरों ने 0.30 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयरों ने 0.20 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया।

वहीं दूसरी ओर, आज पावर ग्रिड के शेयर 3.65 प्रतिशत प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.67 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.60 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.45 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.28 प्रतिशत, इंडिगो 1.28 प्रतिशत, एलएंडटी 1.24 प्रतिशत, एटरनल 1.20 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.18 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.10 प्रतिशत, टाइटन 1.04 प्रतिशत, ट्रेंट 1.01 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.97 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.97 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.90 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.78 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.69 प्रतिशत, सन फार्मा 0.64 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.57 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.56 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.38 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.27 प्रतिशत, आईटीसी 0.23 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा