1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में उछाल

Stock Market Today: शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में उछाल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 19, 2026 09:33 am IST,  Updated : May 19, 2026 09:39 am IST

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, kotak mahind- India TV Hindi
मंगलवार को हरे निशान में खुला बाजार Image Source : PTI

Stock Market Today 19 May, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने कई दिनों की गिरावट के बाद आज बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, ये बहुत बड़ी बढ़त नहीं थी। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 126.23 अंकों (0.17 प्रतिशत) की मामूली बढ़त के साथ 75,441.27 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 25.35 अंकों (0.11 प्रतिशत) की साधारण तेजी के साथ 23,675.30 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते भारी गिरावट का सामना करने के बाद बाजार ने इस हफ्ते सोमवार को भी नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया था। हालांकि, सोमवार को बाजार हरे निशान में बंद हुआ था।

निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर ने की पॉजिटिव शुरुआत

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 17 कंपनी के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

उछाल के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज टीसीएस के शेयर 2.23 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.10 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.76 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.00 प्रतिशत, आईटीसी 0.87 प्रतिशत, एलएंडटी 0.54 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.51 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.50 प्रतिशत, एसबीआई 0.43 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.31 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.30 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.29 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.26 प्रतिशत, इंडिगो 0.22 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.09 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत, ट्रेंट 0.04 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इन स्टॉक्स ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को एटरनल के शेयर 0.73 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.36 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.34 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.27 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.18 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.13 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा