1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today 21 September, 2026: सेंसेक्स ने 240 अंकों की तेजी के साथ शुरू किया कारोबार, लाल निशान में खुला निफ्टी

Stock Market Today 21 September, 2026: सेंसेक्स ने 240 अंकों की तेजी के साथ शुरू किया कारोबार, लाल निशान में खुला निफ्टी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 21, 2026 09:35 am IST,  Updated : Sep 21, 2026 09:35 am IST

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इंडिगो, टाइटन जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर अच्छी बढ़त लेकर खुले।

sensex, nifty 50, ultratech cement, bharti airtel, asian paints- India TV Hindi
लाल निशान में खुला निफ्टी Image Source : AFP

Stock Market Today 21 September, 2026: सोमवार को शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। आज सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इंडिगो, टाइटन जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर अच्छी बढ़त लेकर खुले। इनके अलावा, आज आईटी स्टॉक्स ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

हरे निशान में खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने लाल निशान में की शुरुआत

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 240.22 अंकों (0.32%) की तेजी के साथ 74,535.18 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 16.20 अंकों (0.07 प्रतिशत) की मामूली गिरावट के साथ 23,330.20 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी बढ़त लेकर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 24 कंपनी के शेयरों ने बढ़त लेकर शुरू किया कारोबार

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला।

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में जोरदार तेजी

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 3.27 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

आज हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये शेयर

आज सेंसेक्स के बाकी शेयरों में एशियन पेंट्स के शेयर 2.19 प्रतिशत, इंडिगो 1.46 प्रतिशत, टाइटन 1.41 प्रतिशत, ट्रेंट 1.38 प्रतिशत, एलएंडटी 1.12 प्रतिशत, आईटीसी 1.07 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.07 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.01 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.91 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.86 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.82 प्रतिशत, सन फार्मा 0.78 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.77 प्रतिशत, बीईएल 0.74 प्रतिशत, एटरनल 0.69 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.68 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.56 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.54 प्रतिशत, एसबीआई 0.36 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.34 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.33 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.23 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

आईटी स्टॉक्स में गिरावट

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को अडाणी पोर्ट्स के शेयरों ने 0.99 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.81 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.74 प्रतिशत, टीसीएस 0.43 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयरों ने 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

ये भी पढ़ें

इस हफ्ते आएगी IPO की बहार, एलिवेट कैंपसेस और वर्मोरा ग्रैनिटो समेत 6 कंपनियां जुटाएंगी 3825 करोड़ रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा