1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: निफ्टी 25,500 के ऊपर, सेंसेक्स में उछाल; जानिए आज किन स्टॉक्स में मच सकती है हलचल

शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: निफ्टी 25,500 के ऊपर, सेंसेक्स में उछाल; जानिए आज किन स्टॉक्स में मच सकती है हलचल

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 26, 2026 09:27 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 09:27 am IST

भारतीय शेयर बाजार की गुरुवार को जोश के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 255 अंकों की तेजी के साथ 82,531 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 78 अंकों की बढ़त लेकर 25,561 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

शेयर बाजार में अच्छी...- India TV Hindi
शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत Image Source : ANI

सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के दम पर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 255.35 अंक की बढ़त के साथ 82,531.42 पर खुला, जबकि निफ्टी 78.70 अंक चढ़कर 25,561.20 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बाजार का मूड पॉजिटिव दिखा, जहां 538 शेयरों में तेजी, 276 में गिरावट और 84 शेयर सपाट रहे।

निफ्टी पर HCL टेक्नोलॉजीज, बजाज ऑटो, इंफोसिस, अदाणी एंटरप्राइजेज और सिप्ला प्रमुख गेनर्स रहे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और इटरनल में दबाव नजर आया। विश्लेषकों का मानना है कि यदि वैश्विक रुझान अनुकूल बने रहे तो बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

आज इन शेयरों में रहेगी इन्वेस्टेर्स की नजर

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

कंपनी की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस (REIL) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। REIL ने 59.66 करोड़ शेयर (₹596.6 करोड़) रिलायंस इंटेलिजेंस को और 25.65 करोड़ शेयर (₹256.6 करोड़) फेसबुक ओवरसीज इंक को जारी किए हैं, जो मेटा प्लेटफॉर्म की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। इस आवंटन के बाद REIL में 70% हिस्सेदारी रिलायंस इंटेलिजेंस और 30% हिस्सेदारी फेसबुक के पास होगी। अब REIL, रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप-डाउन सब्सिडियरी नहीं रही, बल्कि स्टेप-डाउन सहायक कंपनी बन गई है।

2. इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC)

सरकार ने कंपनी के ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है, क्योंकि 25 फरवरी तक 1.18 करोड़ शेयरों की अंडर-सब्सक्रिप्शन रही। अब कुल ऑफर साइज 26.13 करोड़ शेयर (करीब 2% इक्विटी) तक सीमित रहेगा। इसके अलावा कंपनी ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन और MUFG बैंक (गिफ्ट सिटी शाखा) के कंसोर्टियम के साथ 400 मिलियन डॉलर के बराबर जापानी येन में एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग (ECB) लोन के लिए समझौता किया है।

3. लुपिन

महाराष्ट्र के जीएसटी विभाग ने 25 फरवरी को कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस पर निरीक्षण और सर्च की कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई जीएसटी भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए की जा रही है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस जांच का उसके वित्तीय प्रदर्शन या रोजमर्रा के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

4. SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.70 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

5. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)

कंपनी को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) से छत्तीसगढ़ के किरंदुल में टाउनशिप विकास परियोजना के लिए ₹371.69 करोड़ का लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा