1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सपाट ट्रेड कर रहा बाजार, मीडिया और मेटल शेयरों में गिरावट, जानिए कहां आई उछाल

सपाट ट्रेड कर रहा बाजार, मीडिया और मेटल शेयरों में गिरावट, जानिए कहां आई उछाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 04, 2024 10:05 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 10:06 am IST

Share Market News : शुरुआती कारोबार में सोमवार को शेयर बाजार सपाट ट्रेड करता दिखा। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.68 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार की आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सपाट शुरुआत हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आाज 97 अंक की बढ़त लेकर 73,903.09 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 43 अंक की गिरावट के साथ 73,762 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 45 अंक की बढ़त के साथ 22,383 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 29 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से सोमवार को सबसे अधिक तेजी एनटीपीसी में 2.85 फीसदी, पावरग्रिड में 2.09 फीसदी, डा रेड्डी में 1.78 फीसदी, ओएनजीसी में 1.49 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 0.62 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर जेएसडबल्यू स्टील, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर और टाइटन के शेयर में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

मीडिया और मेटल शेयर गिरे

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.68 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 1.06 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.45 फीसदी,निफ्टी एफएमसीजी में 0.59 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.14 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.17 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी फार्मा में 1.08 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.14 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.23 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.54 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.53 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.06 फीसदी की तेजी दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा