Stock Market Today 7 August, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने आज बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। इससे पहले, बाजार ने इस हफ्ते सोमवार से लेकर गुरुवार तक सभी ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत हरे निशान में की थी। आज सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 0.50 प्रतिशत से कम गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू की। शुक्रवार को बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
438 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स
हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 438.68 अंकों (0.56%) की बड़ी गिरावट के साथ 78,516.08 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 97.10 अंकों (0.39 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,538.90 अंकों पर खुला। बताते चलें कि गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त लेकर बंद हुए थे।
सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 स्टॉक्स ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, 6 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 21 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 29 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर आज सबसे ज्यादा 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, बजाज फाइनेंस के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 3.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
6 कंपनियों के शेयरों ने बिना किसी बदलाव शुरू की ट्रेडिंग
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज सन फार्मा के शेयर 0.67 प्रतिशत, बीईएल 0.66 प्रतिशत, टीसीएस 0.62 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.41 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। इनके अलावा, आज अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया था।
गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स
वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.79 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.48 प्रतिशत, एटरनल 1.20 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.04 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.92 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.78 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.68 प्रतिशत, इंडिगो 0.67 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.47 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.39 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.27 प्रतिशत, एसबीआई 0.27 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.26 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.24 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.05 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.04 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
ये भी पढ़ें
बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या है खास