1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की लगातार तीसरे दिन मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 65,200 के पार, निफ्टी में भी तेजी

शेयर बाजार की लगातार तीसरे दिन मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 65,200 के पार, निफ्टी में भी तेजी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 23, 2023 09:21 am IST,  Updated : Aug 23, 2023 12:13 pm IST

बीएसई सेंसेक्स 33.94 अंक की तेजी के साथ 65,253.97 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 42.75 अंक की तेजी के साथ 19,439.20 अंक पर पहुंच गया है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

शेयर बाजार की आज लगातार तीसरे दिन मजबूत शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 33.94 अंक की तेजी के साथ 65,253.97 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 42.75 अंक की तेजी के साथ 19,439.20 अंक पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में पावर सेक्टर, आईटी और बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में शामिल शेयर में रिलायंस, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस और एनटीपीसी में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 में 35 शेयरों में तेजी और 16 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के टॉप गेनर हिंडाल्को है। 

निफ्टी 50 का शुरुआती हीटमैप

Nifty
Image Source : NSEनिफ्टी

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी लाभ में थे। वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 495.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। 

यह भी पढ़ें: ब्राइटकॉम ग्रुप को लेकर सेबी ने लिया बड़ा फैसला, अगर आपके पास है कंपनी का स्टॉक तो हो जाएं सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा