1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 65,251 के पार निकला, निफ्टी में मजबूती

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 65,251 के पार निकला, निफ्टी में मजबूती

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 21, 2023 09:21 am IST,  Updated : Aug 21, 2023 02:39 pm IST

बीएसई सेंसेक्स 90.62 अंकों की तेजी के साथ 65,039.28 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही सेंसेक्स ने एक बार फिर 65 हजार के स्तर को टच किया है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 65,251 के पार निकला गया है। निफ्टी में मजबूती है। आपको बता दें कि आज शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई थी। बीएसई सेंसेक्स 90.62 अंकों की तेजी के साथ 65,039.28 अंक पर खुला था। वहीं, एनएसई निफ्टी 39.40 अंकों की मजबूती के साथ 19,349.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, समय के साथ बाजार में मजबूती लौटी है। एक बार फिर से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 

सेंसेक्स में शामिल स्टॉक्स का शुरुआती हीटमैप

Sensex
Image Source : BSEसेंसेक्स

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स में बढ़त हुई। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व में गिरावट देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत बढ़त के साथ 85.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा