1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में किसने कराई कमाई और कौन दे गया झटका, पूरा ब्योरा यहां पढ़ें

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में किसने कराई कमाई और कौन दे गया झटका, पूरा ब्योरा यहां पढ़ें

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Sep 01, 2024 11:56 am IST,  Updated : Sep 01, 2024 11:56 am IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का नंबर है।

Sensex - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : PTI

स्टॉक मार्केट (Stock Market) में शानदार तेजी जारी रहने का फायदा सेंसेक्स में शामिल टॉप-10 कंपनियों को भी हुआ है। सेंसेक्स् की 10 प्रमुख कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप संयुक्त रूप से बीते सप्ताह 1,53,019.32 करोड़ रुपये बढ़ गया। भारतीय एयरटेल, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सर्वाधिक लाभ में रहीं।  भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 47,194.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,587.12 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 33,611.37 करोड़ रुपये बढ़कर 8,06,880.50 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 31,784.9 करोड़ रुपये बढ़कर 16,46,899.17 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,734.3 करोड़ रुपये बढ़कर 8,66,374.41 करोड़ रुपये पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी मिला सहारा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 13,396.42 करोड़ रुपये बढ़कर 20,43,107.10 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का एमकैप 5,600.24 करोड़ रुपये बढ़कर 12,44,206.43 करोड़ रुपये रहा। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसीआई) का मूल्यांकन 2,340.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,73,390.88 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 356.98 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,935.97 करोड़ रुपये पहुंच गया। 

इन दो कंपनियों ने कराया नुकसान 

हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 8,411.54 करोड़ रुपये घटकर 6,52,739.95 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 4,776.48 करोड़ रुपये घटकर 6,27,587.76 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा बरकरार रखा है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

सेंसेक्स में 1,280 अंकों का आया उछाल 

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,279.56 अंक यानी 1.57 प्रतिशत का उछाल आया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुक्रवार को लगातार नौवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 231.16 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 82,365.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 502.42 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,637.03 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा