1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market में रिकवरी, लाल से हरे निशान में आया सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market में रिकवरी, लाल से हरे निशान में आया सेंसेक्स-निफ्टी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 08, 2022 11:27 am IST,  Updated : Feb 08, 2022 12:45 pm IST

बाजर विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार ने फेड और रूस-यूक्रेन तनाव से संभावित नतीजों पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

Sensex- India TV Hindi
Sensex Image Source : FILE

Highlights

  • मौद्रिक समीक्षा से पहले बाजार में अनिश्चितता बढ़ी
  • ब्याज दर बढ़ने की चिंता से ​बाजार में बिकवाली हावी
  • विदेशी निवेशक भी लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं

नई दिल्ली। शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सुबह हरे निशान में खुलने और थोड़ी देर में 500 अंक से अधिक लुढ़कने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी से रिकवरी लौटी है। 12:30 बजे तक सेंसेक्स 67.95 अंक चढ़कर 57,689.14 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 28.30 अंक की तेजी के साथ 17,241.90 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

बाजार में क्यों गिरावट बढ़ी थी

बाजर विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार ने फेड और रूस-यूक्रेन तनाव से संभावित नतीजों पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। जब तक इन मुद्दों पर स्पष्टता नहीं आती है, तब तक यह अनिश्चितता बाजार में बनी रहेगी। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा को लेकर भी बाजार में अनिश्चितता है। इसके साथ विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। इन कारणों से बाजार में बिकवाली हावी है। 

वैश्विक बाजार में भी गिरावट 

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग और शंघाई के शेयर मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल और टोक्यो इस दौरान लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत फिसलकर 92.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वही शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,157.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा