1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 151 और निफ्टी 53 अंकों की गिरावट के साथ बंद

लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 151 और निफ्टी 53 अंकों की गिरावट के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 05, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 03:49 pm IST

घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए। जबकि मंगलवार को बाजार बिल्कुल फ्लैट रहते हुए बंद हुए थे।

गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार- India TV Hindi
गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 5th Sep, 2024: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए। जबकि मंगलवार को बाजार बिल्कुल फ्लैट रहते हुए बंद हुए थे। आज यानी गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 151.48 अंकों की गिरावट के साथ 82,201.16 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 भी 53.60 अंकों की गिरावट के साथ 25,145.10 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी की भी 50 में से 33 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट

 

गुरुवार को सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी के शेयर सबसे ज्यादा 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा मोटर्स 1.05 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.99 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.96 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.80 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.75 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इनके अलावा आज जेएसडब्लू स्टील, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

टाइटन के शेयरों में दिखी 3.11 प्रतिशत की ताबड़तोड़ तेजी

आज टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 3.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा, आईटीसी 0.89 प्रतिशत, इंफोसिस 0.49 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.33 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.30 प्रतिशत, स्टेट बैंक 0.24 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.20 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.16 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.04 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज हरे निशान में खुले थे भारतीय शेयर बाजार

बताते चलें कि आज बाजार हरे निशान में खुले थे। बीएसई सेंसेक्स 117.15 अंकों की बढ़त के साथ 82,469.79 अंकों पर खुला था और निफ्टी 51.8 अंकों की बढ़त के साथ 25,250.50 अंकों पर खुला था। जबकि बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 202.80 अंकों की गिरावट के साथ 82,352.64 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 50 भी 81.15 अंकों की गिरावट के साथ 25,198.70 अंकों पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा