1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में आज दिख रही तेजी, IT शेयर उछले, यहां दिखी गिरावट

शेयर बाजार में आज दिख रही तेजी, IT शेयर उछले, यहां दिखी गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 26, 2024 09:55 am IST,  Updated : Sep 26, 2024 09:55 am IST

शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 0.88 फीसदी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.02 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.46 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.04 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.12 फीसदी, निफअटी हेल्थकेयर में 0.05 फीसदी की तेजी देखी गई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को सपाट खुला है और शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 85,167.56 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.16 फीसदी या 139 अंक बढ़कर 85,309 पर ट्रेड करता दिखा। गुरुवार सुबह सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.13 फीसदी या 34 अंक की बढ़त के साथ 26,039 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर और 16 लाल निशान पर दिखे।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पेक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी मारुति में 1.52 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 1.49 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 1.05 फीसदी, एलटीआई माइंडट्री में 0.91 फीसदी और नेस्ले इंडिया में 0.90 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर हीरो मोटोकॉर्प में 2.27 फीसदी, ओएनजीसी में 1.17 फीसदी, हिंडाल्को में 0.79 फीसदी, पावरग्रिड में 0.78 फीसदी और एनटीपीसी में 0.61 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 0.88 फीसदी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.02 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.46 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.04 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.12 फीसदी, निफअटी हेल्थकेयर में 0.05 फीसदी की तेजी देखी गई। वहीं, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.24 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.63 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.84 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.06 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.52 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.61 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.01 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.08 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.01 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा