1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 75 हजार से नीचे फिसला, निफ्टी 81 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 75 हजार से नीचे फिसला, निफ्टी 81 अंक लुढ़का

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 12, 2024 09:17 am IST,  Updated : Apr 12, 2024 10:57 am IST

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बीएसई और सेंसेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में शामिल HDFC Bank, एसबीआई, इंडसइंड बैंक आदि में गिरावट देखने को मिल रही है।

Share Market live - India TV Hindi
शेयर बाजार लाइव Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में जारी तेज पर आज ब्रेक लग गया है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार की कमजोर शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 270.77 अंक टूटकर 74,767.38 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह सेंसेक्स ने 75 हजार के लेवल को ब्रेक कर दिया है। वहीं, निफ्टी 81.60 अंक लुढ़ककर 22,672.20 अंक पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि गुरुवार को ईद-उल-फितर के चलते शेयर बाजार बंद रहा था। 

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,778.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225 फायदे में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मुख्यत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा