1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार तेजी से कंपनियों की बल्ले-बल्ले, एक हफ्ते में 2.72 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी से कंपनियों की बल्ले-बल्ले, एक हफ्ते में 2.72 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 20, 2022 12:24 pm IST,  Updated : Mar 20, 2022 12:24 pm IST

एयरटेल की बाजार हैसियत 15,377.68 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,96,963.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

sensex - India TV Hindi
sensex  Image Source : FILE

Highlights

  • स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में जोरदार उछाल आया
  • शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही
  • सेंसेक्स 2,313.63 अंक या 4.16 प्रतिशत के लाभ में रहा था पिछले हफ्ते

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.72 लाख करोड़ रुपये का जबर्दस्त उछाल आया। वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच यहां भी जोरदार लिवाली से सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में अच्छी-खासी वृद्धि हुई। छुट्टियों वाले कम कारोबारी सत्रों के सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,313.63 अंक या 4.16 प्रतिशत के लाभ में रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 656.60 अंक या 3.95 प्रतिशत चढ़ गया। 

रिलायंस को 50 हजार करोड़ से अधिक का फायदा 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 54,904.27 करोड़ रुपये बढ़कर 16,77,447.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज का बाजार मूल्यांकन सामूहिक रूप से 41,058.98 करोड़ रुपये बढ़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 27,557.93 करोड़ रुपये बढ़कर 13,59,475.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,501.05 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,79,948.32 करोड़ रुपये रहा। 

शीर्ष बैंकों के पूंजीकरण में जबरदस्त उछाल 

देश के शीर्ष बैंकों एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में जोरदार उछाल आया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 46,283.99 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,747.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 27,978.65 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,792.38 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 29,127.31 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,00,174.83 करोड़ रुपये रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,703.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,93,907.58 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 22,311.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,22,325.91 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 33,438.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,37,859.67 करोड़ रुपये रहा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम 

सप्ताह के दौरान दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 15,377.68 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,96,963.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा