1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 265% तक का GMP... ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहे ये शेयर, आज बाजार में होंगे लिस्ट

265% तक का GMP... ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहे ये शेयर, आज बाजार में होंगे लिस्ट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 14, 2024 07:25 am IST,  Updated : May 14, 2024 07:26 am IST

Winsol Engineers gmp : ग्रे मार्केट में विन्सॉल इंजीनियरिंग का शेयर बंपर प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। यह 75 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 199 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

आईपीओ मार्केट न्यूज- India TV Hindi
आईपीओ मार्केट न्यूज Image Source : FILE

Winsol Engineers gmp : स्टॉक एक्सचेंजों पर आज मंगलवार को 3 शेयर लिस्ट होने जा रहे हैं। ये सभी एसएमई शेयर हैं। जो शेयर लिस्ट हो रहे हैं, उनमें Refractory Shapes, Winsol Engineers और Finelistings Technologies शामिल हैं। ये तीनों शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। आज प्राइमरी मार्केट में कोई भी नया आईपीओ नहीं खुल रहा है। हालांकि, आप पहले से खुले 7 आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। ये सभी एसएमई आईपीओ हैं। इनमें से सबसे ज्यादा जीएमपी Indian Emulsifier का 136 फीसदी देखा जा रहा है।

विन्सॉल इंजीनियरिंग शेयर

विन्सॉल इंजीनियरिंग का शेयर मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने जा रहा है। यह 23.36 करोड़ रुपये का आईपीओ 6 मई को खुला था और 9 मई को बंद हुआ। शेयरों की लिस्टिंग आज 14 मई को होगी। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर बंपर प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। यह 75 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 199 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजों पर 265.33 फीसदी प्रीमियम के साथ 274 रुपये पर हो सकती है।

रिफ्रैक्टरी शेप्स शेयर

रिफ्रैक्टरी शेप्स का 18.60 करोड़ रुपये का आईपीओ 6 मई को खुला था और 9 मई को बंद हुआ। शेयरों की लिस्टिंग 14 मई को यानी आज होगी। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 31 रुपये की इश्यू प्राइस के मुकाबले 20 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर की लिस्टिंग 64.52 फीसदी के प्रीमियम के साथ 51 रुपये पर हो सकती है।

फाइनलिस्टिंग्स टेक्नोलॉजीज शेयर

फाइनलिस्टिंग्स टेक्नोलॉजीज का 13.53 करोड़ रुपये का आईपीओ 7 मई को खुला था और 9 मई को बंद हुआ। शेयर की लिस्टिंग आज 14 मई को होगी। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 123 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 21 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 17.07 फीसदी के प्रीमियम के साथ 144 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा