1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Dividend Stocks : निवेशकों को तोहफा, ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, आप भी उठा सकते हैं फायदा

Dividend Stocks : निवेशकों को तोहफा, ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, आप भी उठा सकते हैं फायदा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 21, 2025 02:26 pm IST,  Updated : May 21, 2025 02:26 pm IST

जिन कंपनियों ने डिविडेंड की घोषणा की हैं, उनमें डिक्सन टेक्नोलॉजी, एनएचपीसी, हिंडाल्को, ग्लैंड फार्मा, टोरेंट फार्मा और यूनाइटेड स्पिरिट्स शामिल हैं।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

Dividend Stocks : बीते दिनों कई कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही के परिणाम जारी किये हैं। कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही के साथ ही पूरे वित्त वर्ष के परिणाम भी जारी किए हैं। इनमें कई कंपनियों ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। अगर आपने भी इन कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाया है, तो आपको भी अच्छा फायदा हो सकता है। रिकॉर्ड डेट से पहले तक आपके पास इन कंपनियों के शेयर रहे तो आप डिविडेंड पाने के हकदार रहेंगे। जिन कंपनियों ने डिविडेंड की घोषणा की हैं, उनमें डिक्सन टेक्नोलॉजी, एनएचपीसी, हिंडाल्को, ग्लैंड फार्मा, टोरेंट फार्मा और यूनाइटेड स्पिरिट्स शामिल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं:

डिक्सन टेक्नोलॉजीज

कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 8 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

एनएचपीसी लिमिटेड

कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 0.51 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज

कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

ग्लैंड फार्मा 

कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 18 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

टोरेंट फार्मा

कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 6 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स

कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 8 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा