1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 33.10% तक का बंपर रिटर्न, इन स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने पिछले 3 साल में कराई मोटी कमाई

33.10% तक का बंपर रिटर्न, इन स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने पिछले 3 साल में कराई मोटी कमाई

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 02, 2025 11:05 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 11:05 pm IST

शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव की वजह से सिर्फ स्टॉक पोर्टफोलियो ही नहीं बल्कि म्यूचुअल फंड्स पोर्टफोलियो पर भी काफी बुरा असर पड़ा है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calculator- India TV Hindi
पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्मॉल कैप फंड्स Image Source : INDIA TV

Small Cap Mutual Funds: घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, बाजार ने बीते कुछ समय में काफी रिकवरी की है। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव की वजह से सिर्फ स्टॉक पोर्टफोलियो ही नहीं बल्कि म्यूचुअल फंड्स पोर्टफोलियो पर भी काफी बुरा असर पड़ा है। लेकिन, इस बीच ऐसे कई म्यूचुअल फंड्स स्कीम सामने आए, जिन्होंने गिरावट के बावजूद निवेशकों के पोर्टफोलियो को न सिर्फ संभाल कर रखा, बल्कि शानदार रिटर्न भी दिया। यहां हम आपको उन 5 स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।

Bandhan Small Cap Fund

AMFI के डेटा (30 अक्टूबर तक के आंकड़े) के मुताबिक, बंधन स्मॉल कैप फंड इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। बंधन स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा 33.10 प्रतिशत का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। जबकि, इसके रेगुलर प्लान ने इस दौरान 31.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया।

ITI Small Cap Fund

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आईटीआई स्मॉल कैप फंड का नाम है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 3 साल में 28.86 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके रेगुलर प्लान ने इस दौरान 26.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Invesco India Small Cap Fund

पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्मॉल कैप फंड्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंवेस्को इंडिया स्मॉल कैप फंड का नाम है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 3 साल में 27.76 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और इसके रेगुलर प्लान ने 26.00 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Quant Small Cap Fund

क्वांट स्मॉल कैप फंड इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। क्वांट स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 3 साल में 25.82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके रेगुलर प्लान ने इस दौरान 24.52 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

HDFC Small Cap Fund

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड का नाम है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 3 साल में 24.62 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके रेगुलर प्लान ने इस दौरान 23.51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा