1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स टूटकर 61,800 के करीब पहुंचा, IT स्टॉक्स में बिकवाली

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स टूटकर 61,800 के करीब पहुंचा, IT स्टॉक्स में बिकवाली

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 17, 2023 09:20 am IST,  Updated : May 17, 2023 11:21 am IST

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 89.55 अंक टूटकर 61,842.92 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 22.55 अंक टूटकर 18,263.95 अंक पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है। मंगलवार को बंपर मुनफावसूली के बाद आज बुधवार को भी बिकवाली का दबाव है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 89.55 अंक टूटकर 61,842.92 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 22.55 अंक टूटकर 18,263.95 अंक पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, आईटी स्टॉक्स में ​गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी ओर Auto और एफएमसीजी स्टॉक्स में मजबूती है। 

सेंसेक्स में शामिल शेयरों का शुरुआती हिटमैप

सेंसेक्स में शामिल शेयरों का शुरुआती हिटमैप
Image Source : BSEसेंसेक्स में शामिल शेयरों का शुरुआती हिटमैप

इन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट 

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नीचे आए। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में थे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नुकसान के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा