1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की लगातार दूसरे दिन कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 171 अंक लुढ़का, अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स में बिकवाली

शेयर बाजार की लगातार दूसरे दिन कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 171 अंक लुढ़का, अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स में बिकवाली

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 23, 2023 09:19 am IST,  Updated : Jun 23, 2023 11:03 am IST

बीएसई सेंसेक्स 171.68 अंक टूटकर 63,067.21 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई 69.45 अंक टूटकर 18,701.80 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Share Market- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 171.68 अंक टूटकर 63,067.21 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई 69.45 अंक टूटकर 18,701.80 अंक पर कारोबार कर रहा है। आज के शुरुआत कारोबार में अडाणी ग्रुप के ज्यादातर स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों पर नजर डालें तो सिर्फ 5 में तेजी और 25 में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरने वाले शेयर में टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, सनफार्मा, रिलायंस, एक्सिस बैंक में आदि गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं एशियनपेंट, एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी है। निफ्टी 50 के शेयरों पर नजर डालें तो 50 में से सिर्फ 7 शेयर में तेजी और 43 में गिरावट देखने को मिल रही है। 

अडाणी ग्रप के शेयरों का हाल

अडाणी ग्रप के शेयरों का हाल
Image Source : FILEअडाणी ग्रप के शेयरों का हाल

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और नेस्ले हरे निशान में थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत गिरकर 73.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 693.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 284.26 अंक या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 63,238.89 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 85.60 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 18,771.25 पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा