1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट के लिए आधार नहीं जरूरी, सरकार ने शुरू की डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया

वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट के लिए आधार नहीं जरूरी, सरकार ने शुरू की डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 22, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 02:41 pm IST

सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट के लिए आधार की अनिवार्याता को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि छूट का फायदा उठाने के लिए आधार जरूरी नहीं है।

वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट के लिए आधार नहीं जरूरी, सरकार ने शुरू की डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया- India TV Hindi
वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट के लिए आधार नहीं जरूरी, सरकार ने शुरू की डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट के लिए आधार की अनिवार्याता को लेकर सफाई दी है। बुधवार को लोकसभा को जानकारी देते हुए प्रभु ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट के लिए आधार अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया शुरू की है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकटों पर मिलने वाली छूट के लिए आधार नंबर को अनिवार्य नहीं बनाया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि रेलवे ने आधार डिटेल की मदद से वरिष्ठ नागरिकों के प्रि-वेरिफिकेशन के माध्यम से डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया शुरू की है।

प्रभु ने कहा कि इस सिस्टम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वरिष्ठ नागरिक का नाम लेकर कई अनैतिक तत्व छूट का दुरुपयोग तो नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि कैशलेस टिकट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे ने विभिन्न पहल की है। हमारा मकसद पूरी तरह से कैशलेस टिकट सिस्टम को बनाना है। लेकिन, लेकिन तत्काल प्राथमिकता कैश ट्रांजेक्शन को कम करना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा