1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. BSNL ने लॉन्च किया एक और जबरदस्त प्लान, अब 439 रुपए के रिचार्ज पर कीजिए 3 महीने तक FREE वॉयस कॉलिंग

BSNL ने लॉन्च किया एक और जबरदस्त प्लान, अब 439 रुपए के रिचार्ज पर कीजिए 3 महीने तक FREE वॉयस कॉलिंग

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 24, 2017 11:21 am IST,  Updated : Jan 24, 2017 11:21 am IST

BSNL ने एक और जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों के पास एकमुश्त 439 रुपए का भुगतान कर 3 महीने तक मुफ्त असीमित कॉल का विकल्प भी मिलेगा।

BSNL ने लॉन्च किया एक और जबरदस्त प्लान, अब 439 रुपए के रिचार्ज पर कीजिए 3 महीने तक FREE वॉयस कॉलिंग- India TV Hindi
BSNL ने लॉन्च किया एक और जबरदस्त प्लान, अब 439 रुपए के रिचार्ज पर कीजिए 3 महीने तक FREE वॉयस कॉलिंग

नई दिल्ली। प्राइवेट कंपनियों को प्रतिस्पर्धा देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारतीय संचार निगम लिमिटेड) ने एक प्रीपेड योजना की पेशकश की है। इसके तहत नए ग्राहक 149 रुपए में प्रतिदिन किसी दूसरे नेटवर्क पर 30 मिनट मुफ्त कॉल (स्थानीय और एसटीडी) कर सकेंगे।

3 महीने तक कीजिए FREE कॉलिंग

  • BSNL ने बयान में कहा कि ग्राहकों के पास एकमुश्त 439 रुपए का भुगतान कर तीन महीने के लिए इसी तरह की मुफ्त असीमित कॉल का विकल्प भी मिलेगा।
  • इसके अलावा उपभोक्ताओं को इस पेशकश के तहत 300 MB का डेटा भी मिलेगा। उचित इस्तेमाल नीति के तहत अन्य नेटवर्कों पर कॉल की सीमा 30 मिनट प्रतिदिन होगी।
  • कंपनी ने कहा है कि यह प्रोत्साहन पेशकश अखिल भारतीय स्तर पर 24 जनवरी, 2017 से उपलब्ध होगी।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि BSNL हमेशा से अपने ग्राहकों को सस्ती सेवाएं देने में अग्रणी रही है। हमारा ऐसा ही प्रयास है। ग्राहक हमारी सेवाएं लेने को आ रहे हैं। मार्च, 2015 के बाद से हमारी बाजार हिस्सेदारी में एक फीसदी का इजाफा हुआ है।

इंटरनेशनल रोमिंग में FREE इंटरनेट देने वाली पहली कंपनी 

BSNL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, कंपनी इस तरह बड़ा कदम उठाने वाली पहली भारतीय मोबाइल ऑपरेटर है। इससे हमारे मोबाइल ग्राहक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : BSNL ने लॉन्च किया 99 रुपए में अनलिमिटेड FREE वॉयस कॉलिंग और इन्टरनेट का नया प्लान

किया टाटा कॉम्यूनिकेशंस के साथ करार

  • श्रीवास्तव ने कहा, हमारे ग्राहकों की विदेश यात्रा के दौरान उन्हें हाई स्पीड डेटा सर्विस देने के लिए हमने टाटा कम्युनिकेशंस के साथ भागीदारी की है। वे इन हॉटस्पॉट पर निश्चित कीमत में असीमित डेटा का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Airtel ने पोस्‍टपेड ग्राहकों के लिए लॉन्‍च किया Infinity प्लान, 549 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेटा, SMS और बहुत कुछ

इंटरनेशनल रोमिंग के लिए ये हैं नए प्लान

  • ग्राहक इस वाई-फाई प्लान को बीएसएनएल के मोबाइल ऐप के जरिये ऐक्टिवेट कर सकेंगे। तीन दिन के प्लान का मूल्य 999 रुपए, 15 दिन का 1,599 रुपए तथा 30 दिन का 1,999 रुपए होगा।

पैन कार्ड पर लिखे नंबरों का क्‍या होता है मतलब, समझिए

PAN Card numbers

2 (4)IndiaTV Paisa

3 (3)IndiaTV Paisa

CaptureIndiaTV Paisa

4 (3)IndiaTV Paisa

5 (3)IndiaTV Paisa

6 (1)IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा