1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. BSNL ने लॉन्‍च किया नया पोस्‍टपेड प्‍लान, 499 में मिलेगा 45 जीबी डेटा

BSNL ने लॉन्‍च किया नया पोस्‍टपेड प्‍लान, 499 में मिलेगा 45 जीबी डेटा

 Published : Mar 21, 2018 08:51 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 08:51 pm IST

रिलायंस जियो के आने के बाद से जहां एक ओर एयरटेल जैसी निजी कंपनियां रोज नए ऑफर पेश कर रही हैं। वहीं सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी एक धमाकेदार प्‍लान लेकर आई है।

BSNL- India TV Hindi
BSNL Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो के आने के बाद से जहां एक ओर एयरटेल जैसी निजी कंपनियां रोज नए ऑफर पेश कर रही हैं। वहीं सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी एक धमाकेदार प्‍लान लेकर आई है। बीएसएनएल ने एक नया पोस्‍टपेड प्‍लान लॉन्‍च किया है। जिसमें कंपनी 45 जीबी डेटा मुफ्त दे रही है, इसके अलावा यहां पर ग्राहकों को अन्‍य लाभ भी मिल रहे हैं।

आइए इस प्‍लान के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। इसके तहत कंपनी ने 499 रुपए का प्‍लान पेश किया है। यह प्‍लान पोस्‍टपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्‍लान के तहत ग्राहकों को 45 जीबी हाइस्‍पीड डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा यहां पर ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी फ्री हैं। यह फ्री कॉलिंग रोमिंग के दौरान भी मिलती है। इसके अलावा कंपनी 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है।

वहीं प्रीपेड में भी कंपनी जियो से सस्‍ता प्‍लान पेश कर रही है। जिसमें कंपनी सिर्फ 7 रुपए में 1 जीबी इंटरनेट डेटा उपलब्‍ध करा रही है। इस पैक की वैलिडिटी 1 दिन की है। यानि कि आप एक दिन में इस पूरे डेटा की खपत कर सकते हैं। दूसरी कंपनियों के प्‍लान से तुलना करें तो यहां पर अपने सस्‍ते प्‍लान के ऑफर के लिए प्रसिद्ध रिलायंस जियो का भी एक ऑफर है। लेकिन यहां पर आपको डेटा सिर्फ .15 जीबी ही मिलेगा। यह ऑफर भी सिर्फ 1 दिन के लिए ही मान्‍य है। लेकिन यहां पर ग्राहकों को जियो की सभी फ्री सुविधाओं जैसे जियो टीवी और जियो सिनेमा भी मिलेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा