1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. BSNL का अगले वित्त वर्ष में एक लाख वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने का लक्ष्य, 500 रुपए/माह से शुरू होगा प्‍लान

BSNL का अगले वित्त वर्ष में एक लाख वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने का लक्ष्य, 500 रुपए/माह से शुरू होगा प्‍लान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 23, 2020 11:52 am IST,  Updated : Jan 23, 2020 11:52 am IST

बीएसएनएल एयरफाइबर कनेक्शन के लिए प्लान की शुरुआत 500 रुपए प्रति माह से होगी और इसी कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को ओवर वाईफोन कॉलिंग सुविधा भी मिलेगी।

BSNL targets 1 lakh wireless broadband customers next fiscal- India TV Hindi
BSNL targets 1 lakh wireless broadband customers next fiscal

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपनी नई भारत एयरफाइबर सर्विस के तहत ग्रामीण इलाकों में कम से कम एक लाख नए ब्रॉडबैंड ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा है। बीएसएनएल के निदेशक (सीएफए) विवेक बन्जल ने इस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि ये कनेक्शन उसके साथ पंजीकृत एक भागीदार के जरिये बेचे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा वित्त वर्ष 2020-21 में एक लाख भारत एयरफाइबर कनेक्शन बेचने का लक्ष्य है। बीएसएनएल भागीदारों को बैंडविद्थ उपलब्ध कराएगी। भागीदार आगे इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेचेंगे।

बन्‍जल ने कहा कि भागीदार सर्विस की स्‍थापना पर निवेश करेंगे। यह निवेश 45 से 50 हजार रुपए से शुरू होगा। सब्‍सक्राइबर के घर पर कस्‍टमर प्रीमाइज इक्विपमेंट लगाया जाएगा जिसकी कीमत लगभग 3,000 रुपए होगी। उन्‍होंने कहा कि अगले तीन महीनों में हमें अपने साथ कम से कम 3000 भागीदार जुड़ने की उम्‍मीद है।

उपभोक्‍ता प्रमाणन और सेवा की गुणवत्‍ता जैसे मुद्दे बीएसएनएल देखेगी। बीएसएनएल एयरफाइबर कनेक्‍शन के लिए प्‍लान की शुरुआत 500 रुपए प्रति माह से होगी और इसी कनेक्‍शन पर उपभोक्‍ताओं को ओवर वाईफोन कॉलिंग सुविधा भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा