1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. फ्लिपकार्ट पर शुरु हुई ओप्‍पो डेज़ सेल, एफ3 प्‍लस स्‍मार्टफोन हुआ 5000 रुपए सस्‍ता

फ्लिपकार्ट पर शुरु हुई ओप्‍पो डेज़ सेल, एफ3 प्‍लस स्‍मार्टफोन हुआ 5000 रुपए सस्‍ता

 Published : Mar 27, 2018 03:26 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 03:26 pm IST

आप भी अगर एक अच्‍छा कैमरा फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। आप डुअल सेल्‍फी कैमरे से लैस ओप्‍पो एफ3 प्‍लस स्‍मार्टफोन 5000 रुपए कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Oppo- India TV Hindi
Oppo

नई दिल्‍ली। आप भी अगर एक अच्‍छा कैमरा फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। आप डुअल सेल्‍फी कैमरे से लैस ओप्‍पो एफ3 प्‍लस स्‍मार्टफोन 5000 रुपए कम कीमत में खरीद सकते हैं। दर असल देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट पर इस समय ओप्‍पो डेज़ सेल चल रही है। जिसमें ओप्‍पो के स्‍मार्ट पर भारी डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर पर उपलब्‍ध है। फ्लिपकार्ट के अनुसार ओप्‍पो डेज सेल 26 मार्च से शुरू हुई है और यह सेल 30 मार्च तक जारी रहेगी।

सेल की जानकारी के अनुसार इस सेल में ओप्‍पो के एफ3 प्‍लस स्‍मार्टफोन को शामिल किया गया है। सेल में जो वेरिएंट शामिल किया गया है वह 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्‍ट मैमोरी वाला वेरिएंट है। इस समय इसकी कीमत 22990 रुपए है। वहीं सेल में यह फोन 17990 रुपए में मिल रह है। ऐसे में ओप्‍पो का यह फोन शाओमी, नोकिया से लेकर वीवो जैसे फोन को कड़ी टक्‍कर दे सकती है। फ्लिपकार्ट के ऑफर के तहत यह फोन 1500 रुपए की नो कॉस्‍ट ईएमआई पर भी उपलब्‍ध कराया गया है। वहीं कंपनी 16000 रुपए का एक्‍सचेंज अॉफर भी पेश कर रही है। इसके अतिरिक्‍त यदि आप एक्सिस बैंक के बज़ क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 फीसदी की अतिरिक्‍त छूट हासिल कर सकते हैं।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6 इंच का फुल एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1920 x 1080  पिक्‍सल का है। फोन में 6 जीबी की रैम दी गई है साथ ही 64 जीबी की इनबिल्‍ट मैमोरी दी गई है। यूजर के पास फोन की स्‍टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। फोन को पावर बैकअप प्रदान करने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में क्‍वालकॉम का ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंससर दिया गया है। फोन में 16 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में डुअल कैमरा है, जिसमें एक कैमरा 16 और दूसरा 8 एमपी का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा