1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. शुरू हुई Flipkart की बिग शॉपिंग डेज सेल, iPhone 6 पर मिल रहा है 6,000 रुपए का डिस्‍काउंट

शुरू हुई Flipkart की बिग शॉपिंग डेज सेल, iPhone 6 पर मिल रहा है 6,000 रुपए का डिस्‍काउंट

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 18, 2016 01:17 pm IST,  Updated : Dec 18, 2016 01:37 pm IST

Flipkart ने 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बिग शॉपिंग डेज सेल आयोजित किया है। इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट मिल रही है।

Merry Christmas: शुरू हुई Flipkart बिग शॉपिंग डेज सेल, iPhone 6 पर मिल रहा है 6,000 रुपए का डिस्‍काउंट- India TV Hindi
Merry Christmas: शुरू हुई Flipkart बिग शॉपिंग डेज सेल, iPhone 6 पर मिल रहा है 6,000 रुपए का डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। बिग दिवाली सेल के बाद, ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्‍गज कंपनी Flipkart ने 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बिग शॉपिंग डेज सेल आयोजित किया है। इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट मिल रही है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 22 दिनों में अकेले हैदराबाद में बिका 8000 किलो सोना, लोगों ने 2700 करोड़ रुपए की खरीदारी की

SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10 फीसदी की छूट

  • Flipkart ग्राहकों को बिग शॉपिंग डेज़ सेल में SBI क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत की छूट दे रही है।
  • कंपनी ने एक विन-विन ऑफर भी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस ऑफर के तहत यूजर को साइट पर मुफ्त शॉपिंग करने का ऑफर भी मिलेगा।
  • इसके अलावा, सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले टॉप 10 ग्राहकों को यूरोप, श्री लंका, अंडमान, मॉरीशस या हिमाचल प्रदेश की एक हॉलीडे ट्रिप जीतने का मौका भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें : 4000 mAh की दमदार बैटरी के साथ सिर्फ 8,590 रुपए में वीडियोकॉन ने लॉन्‍च किया अल्‍ट्रा 30 4G VoLTE स्‍मार्टफोन

तस्‍वीरों में देखिए 9,000 रुपए से कम कीमत के ऐसे 4जी स्‍मार्टफोन्‍स जिनकी बैटरी है दमदार

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

ये है Flipkart का ऑफर

  • इस सेल में मोटो ई3, सैमसंग गियर फिट 2 और वीयू टीवी सेट पर छूट मिल रही है।
  • इसके अलावा बिग शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन लॉन्च पर एक्सचेंज व डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • Apple iPhone 6 पर 6,000 रुपए, Moto E3 Power पर 500 रुपए और OnePlus 3 64 GB 18,999 रुपए में मिल रहा है।
  • इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, अपैरल और अन्‍य चीजों पर भी जबरदस्‍त ऑफर दिया जा रहा है।
  • इसके अलावा, Flipkart के मुताबिक इस सेल में ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर पेशकश भी कर रही है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा