1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 5 लाख रुपये तक IT रिफंड तुरंत होंगे जारी, 14 लाख करदाताओं को फायदा

5 लाख रुपये तक IT रिफंड तुरंत होंगे जारी, 14 लाख करदाताओं को फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 08, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:32 pm IST

आयकर विभाग के मुताबिक वो कुल 18,000 करोड़ रुपये का रिफंड करेगी

Income Tax Refund- India TV Hindi
Income Tax Refund Image Source :

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि वह करदाताओं के 5 लाख रुपये तक सभी लंबित टैक्स रिफंड तुरंत जारी करेगा। इससे करीब 14 लाख करदाताओं को लाभ होगा। इसके साथ ही सरकार लंबित पड़े 18,000 करोड़ रुपये जीएसटी और सीमा शुल्क रिफंड भी जल्द करेगी ताकि कारोबारी इकाइयों को राहत मिल सके।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति और कारोबारी इकाइयों को तुरंत राहत उपलब्ध कराने को लेकर 5 लाख रुपये तक की राशि के लंबित सभी आयकर रिफंड तुंरत करने का निर्णय किया गया है। इससे करीब 14 लाख करदाताओं को लाभ होगा। इसके अलावा लंबित जीएसटी और सीमा शुल्क रिफंड भी करने का फैसला किया गया है। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम समेत करीब एक लाख इकाइयों को लाभ होने की उम्मीद है। इस प्रकार, कुल रिफंड 18,000 करोड़ रुपये के करीब होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा