1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. शनिवार से चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, शुक्रवार तक निपटा लें अपना काम नहीं तो होगी परेशानी

शनिवार से चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, शुक्रवार तक निपटा लें अपना काम नहीं तो होगी परेशानी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 08, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 05:23 pm IST

होली के दौरान आपको कैश की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार से बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। होली अन्य छुट्टियों की वजह से बैंक में काम नहीं होगा।

शनिवार से चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, शुक्रवार तक निपटा लें अपना काम नहीं तो होगी परेशानी- India TV Hindi
शनिवार से चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, शुक्रवार तक निपटा लें अपना काम नहीं तो होगी परेशानी

नई दिल्ली। होली के दौरान आपको कैश की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार से (11 मार्च) बुधवार ( 14 मार्च) तक बैंक चार दिन बंद रहेंगे। होली समेत अन्य छुट्टियों की वजह से बैंक में काम नहीं होगा। इसलिए आप बैंक से जुड़े सभी काम शुक्रवार तक निपटा लें नहीं तो परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इतनी लंबी छुट्टी की वजह से एटीएम में भी पैसे खत्म होने की संभावना है। ऐसे में आप त्योहार को ध्यान में रखते हुए अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही कैश की व्यवस्था कर लें।

11 से 14 मार्च तक बंद रहेंगे बैंक

10 तारीख के बाद से अगले चार दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे11 मार्च को दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी है जबकि अगले दिन रविवार है। इसके बाद 13 और 14 को होली की छुट्टी है। हालांकि, 14 मार्च यानी मंगलवार को सिर्फ बिहार के बैंक बंद रहेंगे, बाकी दूसरे राज्यों में तीन दिन की छुट्टी है।

एटीएम दे सकता है धोखा, ऑनलाइन पर भरोसा

बैंकों की चार दिन छुट्टी है ऐसे में आपको सिर्फ एटीएम के भरोंसे रहना पड़ेगा। त्योहार की वजह से कैश की ज्यादा जरूरत होगी। ऐसे में भारी संख्या में लोग एटीएम से पैसा निकालेंगे। यहां गौर करने वाली बात यह की नोटबंदी के बाद से अब तक एटीएम में नोटों की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। त्योहार और नोट की कमी के कारण एटीएम में भी ऐसे खत्म हो सकता है। हालांकि, आप ऑनलाइन बैंकि और डिजिटल पेमेंट का सहारा ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा