1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. देश का सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है ये बैंक, दरें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

देश का सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है ये बैंक, दरें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 02, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 10:01 pm IST

फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ही कर्ज मांग में तेजी लाने के लिए बैंक दरों में कटौती ऑफर कर रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक सस्ते कर्ज का ऑफर कर चुके हैं। इसके साथ ही बैंक प्रोसेसिंग फीस में छूट से लेकर महिलाओं के लिए विशेष ऑफर भी ला रहे हैं।

सबसे सस्ता होम लोन- India TV Hindi
सबसे सस्ता होम लोन Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। महामारी के बाद ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए बैंक लगातार सस्ते कर्ज ऑफर कर रहे हैं। इसी कड़ी में बैंकों के द्वारा ऑफर की जाने वाले होम लोन की दरें 15 साल के निचले स्तरों पर पहुंच गई हैं। फिलहाल अधिकांश बैंकों के द्वारा ऑफर की जा रही होम लोन की दर 7 फीसदी के करीब आ गई है। इसी कड़ी में आज कोटक महिंद्रा बैंक ने और ज्यादा सस्ते लोन ऑफर कर दिए हैं।

क्या है होम लोन की दर

कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने ट्वीट कर कहा, 6.75 फीसदी पर होम लोन। कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों 6.75 फीसदी की कम ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है, हालांकि ये ब्याज दर पाने के लिए आपकों बैंक की कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।

क्या हैं बैंक की आम होम लोन दरें

आम स्थितियों में बैंक वेतनभोगी ग्राहकों को 750 से ज्यादा सिबिल स्कोर पर 6.9 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं 700 से 750 के बीच सिबिल स्कोर पर 7 फीसदी और उससे ज्यादा की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। वहीं खुद का कारोबार करने वालों को 7.05 फीसदी या उससे ज्यादा की ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

क्या है अन्य बैंकों के द्वारा ऑफर ब्याज दर

फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ही कर्ज मांग में तेजी लाने के लिए बैंक दरों में कटौती ऑफर कर रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक सस्ते कर्ज का ऑफर कर चुके हैं। इसके साथ ही बैंक प्रोसेसिंग फीस में छूट से लेकर महिलाओं के लिए विशेष ऑफर भी ला रहे हैं। फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन के लिए 6.85 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक 6.90 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यूनियन बैंक 6.85 की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक महिलाओं को ब्याज दर में इसके अलावा भी अतिरिक्त छूट ऑफर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा