1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, 3 बिल जमा करने पर 500 रुपए मिलेंगे वापस

ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, 3 बिल जमा करने पर 500 रुपए मिलेंगे वापस

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 21, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 12:34 pm IST

बैंक के मुताबिक यह ऑफर 10 जनवरी से शुरू हो चुका है और 28 फरवरी तक लागू रहेगा, यह ऑफर बिजली, पानी, गैस, डीटीएट, पोस्टपेड मोबाइल और लैंडलाइन फोन जैसी सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ICICI bank - India TV Hindi
ICICI bank customers to get Rs 500 cashback on electricity like bills payment, बिल जमा करने पर 500 रुपए वापस

नई दिल्ली। अगर ICICI बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपका बैंक आपको बिजली और पानी जैसे बिल जमा कराने पर 500 रुपए का कैशबैक दे रहा है। ICICI बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उसके ग्राहक अगर नेट बैंकिंग या बैंक की मोबाइल एप के जरिए बिल का भुगतान करते हैं तो लगातार 3 बिल जमा कराने के बाद ग्राहक 500 रुपए तक के कैशबैक के हकदार होंगे। बैंक ने इसी महीने यह ऑफर लॉन्च किया है।

बैंक के मुताबिक यह ऑफर 10 जनवरी से शुरू हो चुका है और 28 फरवरी तक लागू रहेगा, यह ऑफर बिजली, पानी, गैस, डीटीएट, पोस्टपेड मोबाइल और लैंडलाइन फोन जैसी सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए बैंक के ग्राहक को सबसे पहले वेबसाइट या मोबाइल एप पर बिलर के तौर पर पंजीकृत होना होगा। लगातार 3 महीने तक बिल का भुगतान करने के बाद ग्राहक के खाते में 500 रुपए का कैशबैक आ जाएगा। बिल की राशि कम से कम 500 रुपए होना जरूरी है।

ग्राहक को सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट या मोबाइल पर लॉगइन करना पड़ेगा, इसके बाद बिलर के तौर पर रजिस्टर होना पड़ेगा और बाद में बिल का पंजीकरण करने के बाद उसका भुगतान करना पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा