1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Indigo ने की SALE-ebrate ऑफर की शुरुआत, 899 रुपए में मिलेगा हवाई जहाज का टिकट

Indigo ने की SALE-ebrate ऑफर की शुरुआत, 899 रुपए में मिलेगा हवाई जहाज का टिकट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2018 12:10 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 12:10 pm IST

देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने त्योहारी सीजन के लिए SALE-ebrate ऑफर की घोषणा की है।

Indigo- India TV Hindi
Indigo Image Source : INDIGO

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने त्‍योहारी सीजन के लिए SALE-ebrate ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने घरेलू उड़ान के लिए 899 रुपए और अंतरराष्‍ट्रीय उड़ान के लिए 3399 रुपए में टिकट की पेशकश की है।

इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्‍लोब एविएशन लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए दिवाली के उपहार के रूप में इस ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत ग्राहक 24 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर, 2018 तक इंडिगो उड़ान के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इस दौरान बुक किए गए टिकटों पर 8 नवंबर, 2018 से 15 अप्रैल, 2019 तक यात्रा की जा सकेगी।

ऑफर अवधि के दौरान सभी चैनल के जरिये बुक किए गए घरेलू टिकट की शुरुआत  899 रुपए से होगी, जबकि अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों के लिए 3399 रुपए से टिकट की शुरुआत होगी। इस ऑफर के तहत यात्रा दिनांक से 15 दिन पूर्व की बुकिंग स्‍वीकार की जाएगी और 15 अप्रैल 2019 के बाद की जाने वाली यात्रा के लिए टिकट बुक नहीं होंगे।

कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के तहत उपलब्‍ध कराई गई सीटें सीमित हैं इसलिए उपलब्‍धता के आधार पर ही डिस्‍काउंट उपलब्‍ध कराया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि एयरपोर्ट शुल्‍क और सरकारी करों पर डिस्‍काउंट लागू नहीं होगा। यह ऑफर केवल नॉन-स्टॉप उड़ानों पर ही लागू होगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा