1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. रिलायंस जियो दे रहा है हर रोज 5 जीबी फ्री 4जी डेटा, कंपनी ने पेश किया खास ऑफर

रिलायंस जियो दे रहा है हर रोज 5 जीबी फ्री 4जी डेटा, कंपनी ने पेश किया खास ऑफर

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Mar 16, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 01:18 pm IST

रिलायंस जियो ने पिछले डेढ़ साल में पूरे टेलिकॉम सेक्‍टर की दिशा बदल दी है। जियो की देखा देखी हर कंपनी भर भर कर डेटा ऑफर कर रहा है।

jio- India TV Hindi
jio

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो ने पिछले डेढ़ साल में पूरे टेलिकॉम सेक्‍टर की दिशा बदल दी है। जियो की देखा देखी हर कंपनी भर भर कर डेटा ऑफर कर रहा है। सबसे पहले रिलायंस जियो ने रोज 1 जीबी डेटा देना शुरु किया। देखा देखी कंपनियों ने भी ऐसा ही किया। इसके बाद जियो ने 1.5 जीबी डेटा देना शुरू किया। 

 
अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए रिलायंस जियो एक खास प्‍लान लेकर आई है जिसके तहत ग्राहकों को हर रोज 5 जीबी डेटा मिल रहा है। ये ऑफर बेहद खास है। इस पैक के लिए आपको 799 रुपए खर्च करने होंगे। इसके तहत आपको कंपनी हर रोज 5 जीबी डेटा उपलब्‍ध कराएगी। 
 
लेकिन यहां सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि कंपनी इस पैक के साथ 28 दिन की वैलिडिटी दे रही है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 28 दिनों के लिए ग्राहकों को कुल 140 जीबी डेटा दिया जाएगा। यह पैक उन लोगों के लिए खासतौर पर छात्रों के लिए काफी अच्‍छा है जिन्‍हें ज्‍यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा