1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बस दो दिन हैं शेष, मिक्‍सी से लेकर एसी, टीवी, फ्र‍िज तक पर मिल रहा है 55% तक का डिस्‍काउंट

बस दो दिन हैं शेष, मिक्‍सी से लेकर एसी, टीवी, फ्र‍िज तक पर मिल रहा है 55% तक का डिस्‍काउंट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 27, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 04:03 pm IST

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की रिटेल चेन विजय सेल्स पर 24 से 28 अक्टूबर तक चलने वाली मेगा सेल के खत्म होने में अब केवल दो दिन शेष बचे हैं।

vijay sales- India TV Hindi
vijay sales Image Source : VIJAY SALES

नई दिल्‍ली। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उत्‍पादों की रिटेल चेन विजय सेल्‍स पर 24 से 28 अक्‍टूबर तक चलने वाली मेगा सेल के खत्‍म होने में अब केवल दो दिन शेष बचे हैं। यहां टीवी, एसी, एसेसरीज, एयर प्‍यूरीफायर, किचन एप्‍लाइंसेस, फ्रि‍ज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन और स्‍मार्टफोन पर भारी डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कई आकर्षक ऑफर भी यहां उपभोक्‍ताओं के लिए पेश किए गए हैं।

आपको बता दें कि विजय सेल्‍स के स्‍टोर दिल्‍ली, गुरुग्राम, नोएडा, इंद्रापुरम, फरीदाबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत और वड़ोदरा में हैं। विजय सेल्‍स पर अब आप ऑनलाइन खरीदारी पूरे देश में कर सकते हैं, इसके लिए आपको डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यू डॉट विजयसेल्‍स डॉट कॉम पर जाना होगा। विजय सेल्‍स पर प्रमुख बैंकों के कार्ड पर 15 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है, जबकि सभी प्रकार के क्रेडिट कार्ड पर 100 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

विजय सेल्‍स पर एचडी रेडी, क्‍यूएलईडी टीवी, ओएलईडी, एंड्रॉयड टीवी, स्‍मार्ट टीवी, 4के एचडीआर टीवी की संपूर्ण रेंज पर 55 प्रतिशत तक का डिस्‍काउंट और कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा सभी प्रमुख ब्रांड के एयर कंडीशनर्स पर यहां 40 प्रतिशत तक का डिस्‍काउंट और कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

स्‍पीकर, हेडफोन आदि एसेसरीज भी यहां 50 प्रतिशत डिस्‍काउंट और कैशबैक के साथ उपलब्‍ध कराई गई है। विभिन्‍न ब्रांड के एयर प्‍यूरीफायर भी यहां 23 प्रतिशत तक के डिस्‍काउंट पर उपलब्‍ध हैं। स्‍माल एप्‍लाइंसेस जैसे मिक्‍सर ग्रांइडर, जूसर, टोस्‍ट मेकर, हैंड ग्राइंडर आदि भी यहां 50 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहे हैं। फ्रि‍ज पर यहां 30 प्रतिशत तक छूट और कैशबैक दिया जा रहा है।

वॉशिंग मशीन पर यहां 25 प्रतिशत छूट और कैशबैक, माइक्रोवेव ओवन पर 30 प्रतिशत छूट और कैशबैक दिया जा रहा है। आप यहां मोटोरोला ई5 प्‍लस के 3जीबी/32जीबी वेरिएंट को 9,990 रुपए में खरीद सकते हैं, जिसकी वास्‍तविक कीमत 12,999 रुपए है। इसी प्रकार रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी/64जीबी को आप यहां 500 रुपए के कैशबैक के साथ 12,990 रुपए में खरीद सकते हैं। वैसे इस फोन की वास्‍तविक कीमत 15,999 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा