1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बिजली कंपनी के साथ जुड़कर घर बैठे कमाई का मौका, आम नागरिक भी उठा सकते हैं फायदा

बिजली कंपनी के साथ जुड़कर घर बैठे कमाई का मौका, आम नागरिक भी उठा सकते हैं फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 23, 2021 12:56 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 12:56 pm IST

मध्य प्रदेश में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने घर बैठे लोगों को आमदनी बढ़ाने के मकसद से बिजली बिल भुगतान योजना लागू की है

बिजली कंपनी के साथ...- India TV Hindi
बिजली कंपनी के साथ जुड़कर घर बैठे कमाई का मौका, आम नागरिक भी उठा सकते हैं फायदा  Image Source : PIXABAY

भोपाल। मध्य प्रदेश में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने घर बैठे लोगों को आमदनी बढ़ाने के मकसद से बिजली बिल भुगतान योजना लागू की है, जिसके जरिए बिजली उपभोक्ताओं के बिल जमाकर कमीशन के तौर पर आय का नया जरिया पैदा किया जा सकता है । आधिकारिक तौर दी गई जानकारी के बताया गया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अब बेहतर बिजली सेवा देने के साथ्ज्ञ व्यक्ति, एजेंसी, संस्था को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।

दरअसल कंपनी द्वारा बिजली बिल भुगतान का कार्य एजेंट के रूप में कराने पर निर्धारित कमीशन देने की योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, एजेंसी, संस्था कंपनी के एजेंट के रूप में बिल भुगतान जमा करने का कार्य कर सकती है। योजना के तहत कंपनी द्वारा प्रत्येक एजेंट को बिल भुगतान पर एक निर्धारित दर पर लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

योजना के तहत कंपनी में पंजीकृत व्यक्ति, एजेंसी, संस्था को कंपनी के निष्ठा पोर्टल या निष्ठा मोबाइल एप पर एजेंट के रूप में बिजली बिलों का भुगतान कराना होगा। कंपनी द्वारा राशि पांच हजार तक के बिल भुगतान पर पांच रुपए प्रति बिल कमीशन दिया जाएगा। जीएसटी का भुगतान कंपनी द्वारा किया जाएगा।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा