1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. मारुति ने शुरू किया फ्री समर कैंप, कारों की चेक-अप के लिए ग्राहकों को जाना होगा सर्विस सेंटर

मारुति ने शुरू किया फ्री समर कैंप, कारों की चेक-अप के लिए ग्राहकों को जाना होगा सर्विस सेंटर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 11, 2018 01:05 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 01:05 pm IST

अगर आपके पास मारुति की कार है तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। बिक्री के बाद ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से मारुति सुज़ुकी एक फ्री समर चेकअप कैंप लेकर आई है।

Maruti Free Summer Camp- India TV Hindi
Maruti Free Summer Camp  

नई दिल्‍ली। अगर आपके पास मारुति की कार है तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। बिक्री के बाद ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से मारुति सुज़ुकी एक फ्री समर चेकअप कैंप लेकर आई है। यह समर चेकअप कैंप 10 अप्रैल से शुरू हो गया है जो 25 अप्रैल 2018 तक चलेगा। आप अपने नजदीकी मारुति डीलरशिप पर जाकर इस चेकअप कैंप का फायदा ले सकते हैं।

इस समर चेकअप कैंप में गाड़ियों की कहां तक फ्री जांच होगी, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी हैं। लेकिन ये संकेत दिए हैं कि इस में एसी, टायर, बैटरी, ऑयल और कूलंट की जांच होगी।

इस सर्विस कैंप में उन लोगों को भी फायदा होगा जो अपनी मारुति कार की सर्विस लोकल मैकेनिक से करवाते हैं। फ्री सर्विस कैंप के तहत वे कंपनी के ऑथोराइज्ड वर्कशॉप पर कार की जांच करवाकर बेहतर रिजल्ट हासिल करेंगे। मारुति के अलावा हाल ही में हुंडई ने भी समर सर्विस कैंप की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा